फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों के बेटियों की शादी के लिए आवेदन 25 नवंबर तक

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। वाराणसी में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की उपस्थिति में सामूहिक विवाह का आयोजन श्रम विभाग उप्र के तत्वावधान में किया जाएगा। इस सामूहिक विवाह में मऊ के श्रम विभाग में निर्माण श्रमिक के रूप में पंजीकृत मजदूरों की 18 वर्ष पूरी करने वाली की पुत्रियों के विवाह होगा। इस सामूहिक विवाह में मजदूरों को कामगार पुत्री विवाह सहायता योजना के अंतर्गत 65 हजार रुपयों की सहायता दी जायेगी। विवाह की व्यवस्था और अन्य व्यय श्रम विभाग करेगा। जिलाधिकारी ने कहा है कि ऐसे निर्माण श्रमिक इस सामूहिक विवाह में अपनी पुत्री की शादी करना चाहते है, वे कलेक्ट्रेट के श्रम विभाग में अपना आवेदन पत्र 25 नवंबर 2018 तक जमा कर कर सकतें है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें