पूर्ति विभाग की तरफ से ब्लाक कार्यालय के सभागार में सोमवार को समारोह का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री दारा सिंह के प्रतिनिधि शिव प्रकाश उपाध्याय ने कोटेदारों को ई-पॉस मशीन वितरित की। इस अवसर पर शिव प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि सरकार की मंशा है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचे। एसडीएम निरंकार सिंह ने कहा कि ई-पॉस मशीन के जरिए कार्ड धारक के अंगूठे से मिलान करके खाद्यान्न दिया जाएगा। मशीन से नवंबर माह से सभी कोटेदार लाभार्थियों को राशन का वितरण करेंगे। अगर मशीन को चलाने मे किसी कोटेदार को परेशानी होगी तो उनको प्रशिक्षित भी किया जाएगा। नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्देशिया ने कहा कि इस प्रक्रिया के लागू होने से राशन वितरण व्यवस्था पारदर्शी हो जाएगी। इस मौके पर भाजपा के मंगरु प्रसाद गुप्त, राधेश्याम सिंह, जेपी राजभर आदि शामिल रहे।