फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूढ रहे ओन्हाइच दलित बस्ती वासी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरीडीह। विकास खंड परदहां क्षेत्र के ओन्हाईच स्थित दलित बस्ती में जल निकासी सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर दलित बस्ती के लोगों ने मंगलवार को गांव में कीचड़ और पानी में घुसकर धरना प्रदर्शन किया। दलित बस्ती वालों का कहना है कि बस्ती में कोई भी विकास कार्य नहीं कराया जा रहा है। दलित बस्ती की लगातार उपेक्षा की जा रही है। इस बस्ती के लोगों के मकानों के पानी के निकास की कोई व्यवस्था ही नहीं की गई है। बरसात होने पर स्थिति और भी नारकीय हो जाती है। ओन्हाइच गांव के दलित बस्ती में जल निकासी की कोई व्यवस्था ही नहीं की गई है। इसके चलते बस्ती के लोगों को काफी परेशानी होती है। कई बार ग्राम प्रधान और अन्य जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया है। लगातार उपेक्षा से आहत बस्तीवासियों का धैर्य मंगलवार को जवाब दे दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ओन्हाईच गांव में सड़क पर पसरे गंदे पानी के कारण राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। घर के पास गंदा पानी इकट्ठा होने से ग्रामीण संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका से ग्रामीण चिंतित हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जल निकासी की समस्या के निराकरण के लिए कई बार तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दिए गए लेकिन इसके बावजूद जलजमाव की समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि ओन्हाईच ग्राम सभा को समग्र ग्राम सभा के रूप में चयनित किया गया है। जहां पर खड़ंजा, नाली, पेंशन,जलनिकासी, नलकूप, हैण्डपम्प सहित दर्जनों बिंदुओं पर विकास कार्य होने हैं। इस दलित बस्ती की आबादी चार हजार से अधिक होने के बावजूद दलित बस्ती में सड़क ,नाली ,जलनिकासी, हैंडपंप की समस्याओं को लेकर दलित बस्ती के लोग जूझ रहे हैं। सड़क पर गंदा पानी लंबे समय से इकट्ठा हो रहा है जो संक्रामक बीमारियों को आमंत्रण दे रहा है। संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका से ग्रामीणों में भय ब्याप्त है। गांव के अजय कुमार, देवचन्द्र, गनेश,रामजी, मनतोष,सुरज,अनुज,दीपक,संजय,अजीत,बिनोद, अभिषेक, सुबास, रूपचंद, बेचू,सोबराज,शिवकुमार सहीत आदि का आरोप है कि इसी रास्ते से होकर ही छोटे-छोटे बच्चे प्राथमिक विद्यालय पर पढ़ने जाते हैं। जलजमाव की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।ग्राम प्रधान सहित ग्राम विकास अधिकारी से भी समस्याओं को लेकर शिकायत किया गया परन्तु आज तक समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें