सूरजपुर। विद्युत उपकेन्द्र सूरजपुर पर तैनात संविदा लाइनमैन की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह उपकेंद्र से चकउथ चौराहे के पास बिजली की गडबड़ी ठीक कर रहा था। घटना शनिवार की शाम सात बजे की है। घटना से आक्रोशित गांववालों ने गांव के पास सड़क जाम कर दिया। समाचार लिखे जाने तक चक्का जाम जारी रहा। मधुबन थाना क्षेत्र के जीवापार गांव निवासी विधि चंद पुत्र दीपचंद उपकेंद्र पर संविदा के रूप में तैनात था। लोगों की शिकायत पर विधिचंद शट डाउन लेकर चकउथ चौराहे पर गडबड़ी को ठीक कर रहा था। इसी बीच बिजली की सप्लाई कर दी गई। करेंट की चपेट में आकर पोल से नीचे गिर गया। उसकी गंभीर हालत देखकर लोग उसे आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट ले गए। वहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चकउथ बाजार में चक्काजाम किया ।इस सन्दर्भ में विद्युत् उप केंद्र पर तैनात सरकारी एस एस ओ जगन्नाथ यादव का कहना है कि विधिचन्द ने मुझसे टेलीफोन पर कुछ कह रहे थे परन्तु नेटवर्क की खराबी के चलते आवाज स्पष्ट नहीं हो पा रही थी।इसके कारण मैं शट डाउन नहीं् दिया था।उस समय मेन विद्युत सप्लाई कटी हुई थी। इसी बीच मेन विद्युत् सप्लाई आ जाने के बाद विद्युत सप्लाई हो गई। समाचार लिखे जाने तक चक्का जाम जारी रहा।