मधुबन। थाना क्षेत्र के दुबारी मोड़ पर नंबर लगाने को लेकर मंगलवार को टैंपो और जीप चालकों के बीच मंगलवार की दोपहर एक बजे जमकर मारपीट हुई। अचानक हुए इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। इस बीच दोनों में काफी देर तक एक दूसरे पर लात और घूसे बरसाते रहे। बाद में स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। घटना के दौरान यात्री मूकदर्शक बनकर तमाशा देखते रहे। दुबारी मोड़ पर मंगलवार को बगैर नंबर लगाए टेंपों चालक सवारियों को अपने वाहन में बैठाने लगे थे। यह देख एक जीप चालक ने विरोध किया तो दोनों में सवारियों को लेकर बहस हो गई और देखते ही देखते दोनों मारपीट करने लगे। इस बीच मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन हो गई। इस दौरान वाहन में बैठे यात्री उतर कर भाग खड़े हुए।