फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार ने गरीबों के लिए खोला है पिटारा: भाजपा प्रदेश मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को कस्बा स्थित एक प्लाजा में हुई। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री त्र्यंबक नाथ त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आमजन के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारकर गरीब तबके के लोगों के कल्याण लिए पिटारा खोल दिया है। जो गरीब अभी तक पिछली सरकारों के शासन काल में कल्याण कारी योजनाओं के लाभ से वंचित थे। हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास को ही हमेशा किसी भी कार्य को प्रारंभ करने से पहले उसको ही विकास की कुंजी मानकर कार्य करती है। केंद्र और प्रदेश की सरकार ने अपने बजट में उतारकर धरातल पर लाने के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बने लगभग एक साल होने को है। लेकिन सरकार ने हमेशा सबके हितों का ध्यान देकर सबके विकास के लिए तरह-तरह की योजनाएं चला कर सभी को लाभांवित कर रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला महामंत्री अखिलेश त्रिपाठी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य मुन्ना दुबे, महामंत्री रामाश्रय मौर्य, प्रवीण गुप्ता, रमेश सिंह, जिला मंत्री संतोष राय, उर्मिला पासी, कवल गिरी, अमर नाथ दुबे, अरविंद सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें