फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा अटल का जन्म दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। भाजपा केंद्र संगठन के आह्वाहन पर 25 दिसंबर को कार्यकर्ता सभी बूथों पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाएंगे। इस आयोजन की तैयारी के बाबत रविवार को भाजपा के मंडल मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिवमंदिर प्रांगण में बैठक की। मुख्य अतिथि भाजपा गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला ने कहा की भाजपा कोई दल मात्र नही है। बल्कि राष्ट्रवादी विचारों का विशाल वट वृक्ष भी है, इस पार्टी के संस्थापकों में अटल जी भी प्रमुख रहे। जिन्होंने अपने खून पसीने को पार्टी के उत्थान के लिए लगाया। अटल जी भाजपा के सेनापति रहे है उन्होने अपने अनूठे कार्य शैली और नेतृत्व क्षमता से नया अध्याय लिखा तथा भारत की ख्याति को विश्व पटल पर पहुचाया उन्होने संगठन के पदाधिकारीयो का आहवावन किया की आगामी 25 दिसम्बर को सभी बुथो पर अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिन कार्यक्रम आयोजित कर सभी बूथ इकाइयों को सक्रिय किया गया और आगे भी । अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रादिन पाडेय ने तथा संचालन जिला मंत्री सतोष राय ने किया। प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता महामत्री अखिलेश तिवारी चेयमैन बेदाना सोनकर भाजपा नेत्री सविता वर्मा गुलाब गुप्ता विकाश वर्मा विनय कुमार पंकज अमिचंद सोमनाथ वर्मा प्रेम पटेल ऋषिराज मिश्रा बेचन सोनकर अशीष शर्मा चंदन शर्मा आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें