बोझीबाजार। घोसी कोतवाली अंतर्गत् पलिया महमूदपुर गांव में गुरुवार को एक युवक बिजली करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। दीपावली के दिन घटी इस हृदय विदारक घटना से पर्व की रौनक चीख-पुकार में ताब्दील हो गई। गांव निवासी बबलू उर्फ रूपचंद (30) पुत्र लालता राम गांव में स्थापित ट्रांसफार्मर पर चढ़कर बिजली की व्यवस्था ठीक कर रहा था। इस दौनान वह अचानक बिजली करेंट की चपेट में आ गया। तड़प-तड़प कर उसने आनन-फानन में दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने उसके शव को नीचे उतारा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर ग्रामीण बिजली विभाग के कर्मचारियों को कोसते नजर आए। लोगों का कहना था कि यदि कर्मचारी ट्रांसफार्मर, तार-खंभे ठीक रखते, तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता।