मुहम्मदाबाद गोहना। बैंक एटीएम से पैसा निकलने गई महिला का एटीएम कार्ड बदलकर एक युवक ने धोखे से महिला के खाता से 40 हजार रुपये निकाल लिया। मोबाइल पर मैसेज मिलने के बाद बदहवास पीड़ित महिला कोतवाली जाकर अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर दिया है।मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के खलिसा गॉव निवासी सुनीता पत्नी संजय राजभर बुधवार को स्टेट बैंक खाते का एटीम कार्ड लेकर एटीएम से पैसा निकालने गई थी। इस दौरान कलेंडर तिराहा पर एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर पहले से मौजूद एक युवक ने रुपया निकलने में मदद के नाम पर महिला के एटीएम कार्ड का नम्बर पूछ लिया और उसका कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड दे दिया। महिला जब फिर से पैसा निकलना चाहा तो उसका कार्ड काम नही कर रहा था। इस बीच उसके मोबाइल पर 40 हजार रुपया निकले जाने के मैसेज मिलने पर वह बदहवास हो गई। स्टेट बैंक में पहुंचकर बैंक मैनेजर को घटना से अवगत कराया साथ ही कोतवाली में अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दिया है।