मधुबन। थाना क्षेत्र के पटरांव गांव में गैस सिलेंडर में रिसाव के चलते आग लगने के कारण हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नही हुआ। बताते हैं कि गांव में लबे सड़क मनहरन तिवारी का घर है। सबेरे उनके परिवार के सदस्य चाय बनाने के लिए जैसे ही लाइटर जलाए तब तक गैस रिसाव के कारण पूरे घर में आग पकड़ ली। इतने में महिला चीखती हुई बाहर भागी। लोग चीख सुनकर मौके पर पहुंचे तो किसी तरह आग की लपटों में से सिलेंडर को निकालकर बाहर फेंका।जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।