फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षेल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बहन और भाई के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन सोमवार को जिले में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर प्रेम भरा धागा बांध कर पर्व के पवित्र रस्म को निभाया। वहीं भाइयों ने अपनी बहनों को ढेरों उपहार दिए। रक्षा बंधन के मौके पर कई स्थानों पर पारंपरिक खेलों का भी आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के संबंधों की पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। इस त्यौहार के मौके पर बहन अपने भाई की आरती उतार कर राखी बांधती है। इसी राखी के महत्व को समझते हुए भाई भी बहन के रक्षा की शपथ लेता है। साथ ही बहन को उपहार भी देता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर्व के मौके पर पूरे दिन राखी बांधने और उपहार भेंट करने का सिलसिला जारी रहा। इस मौके पर सुदूर रहने वाली बहनों के पास पहुंच कर भाइयों ने राखी बंधवाने का रस्म पूरा किया। इस त्यौहार की रौनक कस्बाई इलाकों से कहीं अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में नजर आई। पर्व के मौके पर रंगबिरंगी और आर्कषक राखियों के बिक्री की भरमार रही। दूकानों पर सुबह से ही राखियों और मिठाइयों को खरीदनों वालों का तांता लगा रहा। नई डिजाइनों के राखियों के कीमत की परवाह किए बगैर बहनों ने अपने भाइयों के लिए आकर्षक राखियों को खरीदना ही मुनासिब समझा। उधर, कई स्थानों पर पारंपरिक खेलों का भी आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने बढ़चढ़ का हिस्सा लिया। मझवारा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के सेमरी, पवनी, लुदुही, मझवारा, चचाईपार सहित विभिन्न इलाकों में रक्षा बंधन का पर्व पारंपरिक तौर पर मनाया गया। बहनों ने भाइयों को राखी बांध कर एक दूसरे के प्रति अपना फर्ज निभाने की शपथ ली। इंदारा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के लैरोदोनवार, रइसा, इंदारा, महुंआर, कोपा कोहना, मुहम्मदपुर आदि गांवों में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। बहनों ने जहां भाइयों को रक्षा बांधकर उन्हें तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना की। पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के उस्मानपुर, खरगजेपुर, भार, रैकवारडीह, कहिनौर समेत विभिन्न गांवों मेें रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें