फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपेक्षित है क्षत्रिय समाज के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। क्षत्रीय महासभा की बैठक का आयोजन शुक्रवार को कैंप कार्यालय पर हुई। बैठक में क्षत्रिय समाज की उपेक्षा पर विचार विमर्श कर चिंता व्यक्त की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय प्रचारक राधामोहन सिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान समय में क्षत्रीय समाज दलगत राजनीति में फंस कर रह गया है। चुनाव के समय क्षत्रिय समाज को हथियार के रुप में प्रयोग करने के बाद चुनाव बीतते ही विभिन्न राजनैतिक दल जाति विशेष का आगे झुक जाती हैं। बैठक में आजमगढ़ से पधारे पवन सिंह अरविंद सिंह ने क्षत्रिय समाज की एकजुटता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़े तो समाज के लोग गांव गांव जाकर लोगों से संपर्क साधे। गाजीपुर जनपद के राम प्रवेश सिंह, ओम प्रकाश सिंह दीक्षित, राकेश सिंह, पप्पू सिंह ने सीमावर्ती जनपदों के अलावा बिहार में भी संगठनात्मक मजबूती की बात कही। प्रेम सिंह, उदय प्रताप सिंह, अभय सिंह, मुन्ना सिंह, संजय सिंह, दुर्गविजय सिंह आदि ने भी स्वजातिय एकता पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता प्रदेश संरक्षक डा. गोपाल कृष्ण सिंह सिसौदिया व संचालन राजा आनंद ज्योति सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें