मऊ। जिला पंचायत अध्यक्ष का उपचुनाव 23 जुलाई को होगा। इस संबंध में जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में 17जुलाई को सुबह 11 बजे से अपरान्ह तीन बजे तक जमा किए जायेेंगे । नामांकन पत्रों की जांच उसी दिन3 बजे से की जायेगी । 20 जुलाई को तीन बजे तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं। मतदान 23 जुलाई को सुबह 11 बजे से अपरान्ह तीन बजे तक जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष में होगा। उसी दिन तीन बजे के बाद मतगणना की जायेगी।