फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तैयार होंगे 75 अमृत सरोवर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में भू-जल स्तर की समस्या न हो उसके लिए अमृत सरोवर योजना के तहत जिले में 75 सरोवरों का निर्माण कराया जाएगा। प्रत्येक सरोवर एक एकड़ से बड़े आकार के होंगे, ताकि अधिक से अधिक जल का संचयन किया जा सके। योजना में इस बात का विशेष ध्यान दिया जाएगा कि इन सरोवरों का निर्माण आबादी से हटकर हो, ताकि यहां गंदगी न फैले। हालांकि इनके किनारे शौचालय आदि की व्यवस्था भी रहेगी। वहीं नहाने के लिए पक्की सीढ़ी बनेगी और पेड़ों के लिए पौधरोपण कराया जाएगा। अमृत सरोवरों के निर्माण से भू-जल बढ़ाने में खासी मदद मिलेगी। यह अमृत सरोवर नए और बड़े आकार के होंगे, जिससे अत्यधिक मात्रा में जल का संचयन किया जा सके। इसके लिए अभी से जमीन तलाशने का कार्य शुरू कर कर दिया गया है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि गांव के गरीबों को गांव में ही लंबे समय तक रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। वहीं इस सरोवरों को पार्क के रूप में भी विकसित करने की योजना है। सरोवर के बंधों पर बैठने के लिए कुर्सियां लगाई जाएंगी। ताकि लोगों को शुद्ध हवा और जल के साथ आराम मिल सके। अमृत सरोवर निर्माण के लिए केंद्र व प्रदेश की समन्वित योजनाओं को शामिल किया जाएगा। केंद्र की मनरेगा से सरोवर की गहरी खोदाई की जाएगी। ताकि पानी लबालब भरा रहे, जो जल संचयन का भी केंद्र बनेगा। इसके साथ ही खुदाई में कई दर्जन जाबकार्ड धारकों को लंबे दिनों तक रोजगार भी मिलेगा। डीसी मनरेगा उपेंद्र पाठक ने बताया कि सभी बीडीओ को निर्देशित कर दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी रामसिंह वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत में आबादी से थोड़ी दूर वाले एक एकड़ से बड़े ऐसे तालाबों की सूची एप के माध्यम से सभी बीडीओ को उपलब्ध करा दी गई है। ब्लाकवार टीम चिह्नांकन कर मानक के अनुरूप अमृत सरोवर को तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें