फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैक्रेड हार्ट स्कूल के छात्रों ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। सीबीएसई 10वीं के परीक्षा परिणाम में मुहम्मदाबादगोहना तहसील क्षेत्र के सैक्रेड हार्ट स्कूल के छात्रों ने बाजी मारी। कालेज का परिणाम शत प्रतिशत रहा। 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शिवम पांडे ने तहसील में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया । इसके अतिरिक्त अमित जायसवाल ने 95.4 प्रतिशत, जयेश राय ने 95 प्रतिशत, जूबिया फातिमा 94 प्रतिशत, कनिका शर्मा ने 93.6 और दिव्यांशु सिंह, सिद्धार्थ यादव 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। इसके अलावा जिकरा बानों ,सुरभि तिवारी , अम्मार खान ,शिवनी जायसवाल ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया। 26 छात्रो ने 80 से 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। शिवम पांडेय ने गणित व सिद्धार्थ यादव ने सामाजिक विज्ञान में पूरे 100अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया । बच्चों की सफलता पर प्रिंसिपल किरन कृष्ण बरनवाल तथा प्रबंधक हरीकृष्ण बरनवाल ने सभी अध्यापकों और छात्रो को बधाई दिया।इस अवसर पर सतीश राघवन, अनुरा चेरियन, सुरेंद्र यादव, गोपाल वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें