मऊ। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में गुदड़ी के लालों ने भी अच्छे अंक प्राप्त कर अपने मां बाप के साथ जिले का नाम रोशन किया है। दीपदेव इंटर कालेज की हाईस्कूल की छात्रा तथा कुड़वामानिकपुर गांव निवासी सुधा चौहान ने 90 प्रतिशत, इसी कालेज की छात्रा तथा फरदहां निवासी आकांक्षा सिंह ने 85.5 प्रतिशत तथा दीपदेव इंटर कालेज के हलधरपुर तथाथलईपुर गांव निवासी अंकित प्रजापति ने 86.17 प्रतिशत अंक पाकर अपने झोपड़ी में प्रतिभा का परिचय दिया है। धनाभाव के चलते इन छात्र छात्राओं का मन उच्च शिक्षा के प्रति सशंकित है फिर भी वह संघर्ष की सोच रहे हैं। सफलता से परिवारजन के साथ ही गांव के लोगों में भी खुशी का माहौल है। दीपदेव इंटर कालेज के प्रबंधक प्रेमशंकर सिंह ने संघर्ष कर उच्च अंक पाने वाले गरीब छात्र छात्राओं को सफलता हासिल करने पर बधाई दी है।