फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं का कराया सूर्य नमस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ।पतंजलि युवा भारत तथा योग वेलनेस सेंटर और राजकीय यूनानी चिकित्सालय कासिमपुर के संयुक्त तत्वावधान द्वारा मुहम्मदपुर झझवां गांव में योग शिविर के दूसरे दिन योगाचार्य ने सूर्य नमस्कार तथा यौगिक जॉगिंग का अभ्यास कराया। पांच दिवसीय योग शिविर के दूसरे दिन योगाचार्य राजन वैदिक ने योग साधकों को बताया कि योग करनें से मन में अच्छे विचार आते हैं, हिंसक प्रवृत्ति समाप्त हो जाती है। योग शारिरिक और मानसिक उत्थान के लिए है। योग को अपनाकर विविध देशों के लोग कई प्रकार की बीमारियों से छुटकारा प्राप्त कर खुशहाल जीवन जी रहे हैं। इसका नियमित अभ्यास कई विकारों को दूर करने में सहायक साबित होता है। इसके बाद योगाचार्य राजन वैदिक नें सभी लोगों को ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, वृक्षासन, कटिचक्रासन, मंडूकासन, शशकासन, उष्ट्रासन, शीर्षासन, सर्वांगासन, हलासन आदि का विधिपूर्वक अभ्यास कराया। इस मौके पर बृजमोहन पांडेय,नितिन साहनी, अनिल चौहान, राहुल, आर्यन, आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें