फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पक्षघात (स्ट्रोक) दिवस पर आयोजित हुई संगोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित शारदा नारायण हॉस्पिटल में सोमवार को विश्व स्ट्रोक दिवस के उपलक्ष्य में अस्पताल परिसर में रोगी व अभिभावकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डा. संजय सिंह ने बताया कि हमारे शरीर में मस्तिष्क की रक्त वाहिकाओं में किसी कारण से क्षति पहुंचती है या अवरोध होता है तो मस्तिष्क के कुछ हिस्सों में रक्त की आपूर्ति बंद हो जाती है। जिससे लकवा या पक्षाघात (स्ट्रोक) या ब्रेन अटैक होता है। दुनिया में ब्रेन स्ट्रोक से पांच मिलियन लोगों की मौत होती है, भारत में भी यह बीमारी बड़ी तेजी से पैर पसार रही है। जागरूकता की कमी से युवा भी इसके चपेट में आ रहे है। संगोष्ठी में डा. सुुजीत सिंह, डा. राहुल, डा. सतीश, डा. अंजनी दूबे, डा. गुलाम, डा. पूजा, शिवकुमार सिंह, विपिन आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें