मझवारा। घोसी तहसील क्षेत्र के लखनी मुबारकपुर गांव में चल रही रामलीला में सीता हरण, लंका दहन, राम-रावण युद्ध सहित विभिन्न लीलाओं का मंचन किया गया। रावण माता सीता का हरण कर लंका ले जाता है। प्रभु श्रीराम ने बानरी सेना के सहयोग से सेतु निर्माण कर लंका में पहुंच जाने के बाद अपशकुन होता देख रावण के नाना माल्यवंत ने रावण से कहा कि जबसे तुम सीता को हरकर लाए हो तबसे अपशकुन हो रहे हैं कि जो वर्णन नहीं किया जा सकता। वेद पुराणों ने जिनका यश गाया है उन श्रीराम से विमुख होकर किसी ने सुख नहीं पाया। राम-रावण युद्ध में रावण का अंत होते ही दर्शकों ने जयश्रीराम का जयकारा लगाया। मेले में क्षेत्र सहित आसपास से आए लोगों ने मेले में जमकर खरीदारी की। आयोजक मंडल के केदार सिंह, त्रिभुवन सिंह, उदयनारायण सिंह, रविंद्र सिंह, संजय भरद्वाज, अनिल सिंह, मझवारा चौकी प्रभारी हरिमोहन केसरवानी मौजूद रहे।