मऊ। मांगों को लेकर दवा प्रनिधियों ने गुरुवार को नगर के गाजीपुर तिराहा से कलेक्ट्रेट पर बाइक जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट पहुंचने पर मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र को सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। दवा प्रतिनधि संघ के जिला महामंत्री विनय कुमार ने बताया कि गुरुवार को दवा प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को लेकर ,ऽमांग दिवसऽ के रूप में मनाया।जिसमें हम सरकार द्वारा सेल्स प्रमोशन एम्प्लाइज एक्ट 1976 के अनुसार हमे प्राप्त अधिकारों को खत्म कर पूजीपतियों के अनुरूप कानून लाने का सभी ने पुरजोर विरोध किया। साथ ही संविधान के अनुरूप सभी दवा प्रायिनिधियों को स्नह्रक्त्रस्रू %भन% में नियुक्ति पत्र लागू करने की मांग किया गया। उन्होंने बताया कि सेल्स प्रमोशन एम्पलाइज उत्तर प्रदेश एक्ट 2017 का यह बिल मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के हितों पर कुठाराघात है तथा यह सीधे दवा कंपनियों एवं अन्य उद्योगों के मालिकों को अपने कर्मचारियों के शोषण की खुली छूट देता है। जुलूस में मुख्यरूप से पियुष उपाध्याय, तेजप्रताप,राहुल सिंह,राहुल तिवारी, विजय राय सहित अन्य मौजूद रहे।