फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनरव्हील क्लब ने वरिष्ठ नागरिकों का किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के पुरानी तहसील पर इनरव्हील क्लब के तत्वाधन में शनिवार को नगर के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान कार्यक्रम का क्लब की पूर्व अध्यक्ष कंचन तिवारी के निज आवास आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एकत्रित वरिष्ठ नागरिकों के साथ क्लब के सदस्यों ने वक्त बिताने के साथ उनके साथ अपने अनुभवों को साझा किया। इस दौरान आयोजित विचार गोष्ठी में नागरिकों ने अपने अनुभवों को प्रकट करते हुए क्लब के इस कार्यो को सराहा। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। जिसमें केके त्रिपाठी, स्वामीनाथ पांडेय, सुरेंद्र नाथ पांडे, बृजभूषण पांडे, जगलाल , राजेंद्र मिश्र विजेता रहे। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, शरद टंडन , मंजुला जायसवाल, डॉ प्रियंका त्रिपाठी ,डॉ गुंजन ,डॉ रूचि अग्रवाल ,बीना गुप्ता , आशा खत्री ,डा. नम्रता,रंजना जलान ,विद्या चौहान , नीलम सराफ. डॉ कुसुम वर्मा ,अर्चना कपूर, डॉ रुचिका मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें