मधुबन तहसील क्षेत्र के दुबारी ग्राम सभा के गजियापुर बंधा ढाला सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढेा हो गये हैं। जो जानलेवा बन गए हैं। यहां से गुजरना में लोग दहशत खा रहे। गजियापुर और दुबारी ग्राम सभा को जोड़ने वाला मार्ग होने के चलते रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीणों को आवाजाही बना रहता हैं, ऐसे में जरा सी चूक बड़ी घटना को अंजाम दे सकती है। बावजूद ग्रामीणों की शिकायत के बाद विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। गजियापुर ग्राम सभा से दुबारी ग्राम सभा को जोड़ने का मुख्य मार्ग है। इसी मार्ग पर पंजाब नेशनल बैंक भी हैं, जहां रोजाना बड़ी संख्या में दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन बना रहता है। ऐसे में मार्ग पर बना गड्ढा बड़ी दुर्घटना का सबब बन सकता है। इलाके के संजय कुमार श्रीवास्तव, अमित तिवारी, के. के. शुक्ला, जयप्रकाश, नंदू गौड़ सहित दूसरे ग्रामीणों संबंधित सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी का इस ओर ध्यान आकर्षित कराते हुए गए़ जल्द से जल्द गड्ढा को ठीक कराने की मांग की है।