मऊ। कलेक्ट्रट कार्यालय पर बुधवार को दो बेटियों की मां ने अपने साथ यौन शोषण करने वाले व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर अनशन दिया। महिला ने व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर अपने साथ कई महीनों से यौनशोषण का आरोप लगाया। हलधरपुर थाना क्षेत्र निवासिनी महिला ने कहा है कि जब शादी का दवाब बनाया तो वह मुकर गया। इसकी शिकायत महिला ने पुलिस और दूसरे अधिकारियों से की। जहां आरोपी द्वारा कोर्ट मैरिज करने की बात पर सहमति बनी। लेकिन समझौते के बाद भी वह शादी से इंकार कर रहा है। इसके बाद महिला ने कई बार थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग को लेकर तहरीर दिया। कोई कार्रवाई न होते देखकर महिला बुधवार को कलेक्ट्रर परिसर पर अपने बेटियों के साथ आमरण अनशन पर बैठी।