नगर के हाईडिल कॉलोनी स्थित शिवमंदिर प्रागंण में रविवार को महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ मऊ की बैठक जिलाध्यक्ष शैलकुमारी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी माह में आयोजित होने वाले सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में संघ की प्रांतीय उपाध्यक्ष किताबुन्निसा उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि ने कहा कि आंगनबाड़ी बचाओ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रदेशव्यापी आह्वान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायक के हकों की मांग को लेकर मंडलीय स्तर सम्मेलन एक जुलाई को हिंदी भवन में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं पर किए गए अत्याचार और शोषण जैसे मुद्दो पर विचार विर्मश करने के साथ रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में बीना राय, हेमवंती प्रजापति, कौशल्या यादव, संगीता तिवारी, सुधा शर्मा, इशरत जहां, किरण, रेखा राय, मीरा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।