चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी एक महिला ने बुधवार को अपने पति और सास ससुर पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। दर्ज मुकदमे में भीखमपुर निवासी रासीका पत्नी फैयाज ने आरोप लगाया कि उसके द्वारा जब अपने बीमार दो वर्षीय बच्चे के इलाज के लिए बुधवार को अपने पति फैयाज से रुपए मांगा। जिस पर फैयाज और उससे सास ससुर ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी फैयाज को हिरासत में ले लिया।