मऊ। घटतौली की शिकायत पर उप जिलाधिकारी अनूप वर्मा ने शहर के दो गैस सिलिंडर के गोदामों पर शुक्रवार को छापेमारी की। इस दौरान उनके साथ बाट-माप विभाग की टीम भी मौजूद रहे। एसडीएम ने शुक्रवार को बहरीपुर अभय गैस एजेंसी के गोदाम और दशई पोखरा स्थित मऊ गैस एजेंसी के गोदाम पर छापेमारी किया। एसडीएम ने दोनों गोदामों से 20-20 सिलिंडर का वजन चेक किया। तो उनका वजन पूरा पाया। एसडीएम अनूप वर्मा ने बताया कि उनके पास दर्जनों लोगों ने इन गैस सिलिंडर एजेंसी से कम वजन का गैस मिलने और डिलीवरी में मनमाना वसूली की शिकायत की गई। लेकिन जांच में घटतौली की शिकायत गलत निकली।