मुहम्मदाबाद गोहना। तहसील क्षेत्र के कोरियापार स्थित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को आयुष आपके द्वार योजना के तहत एक नि:शुल्क शिविर आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न गांवो से आए 130 मरीजों की जांच कर उन्हें होम्योपैथिक की मुफ्त दवाएं दी गई। डा. राजीव आनंद ने बताया कि चर्म रोग, चेचक और जापानी बुखार समेत अन्य रोगियों के लिए शासन द्वारा नि:शुल्क जांच कर उन्हें दवाई दी जा रही है जिससे लोग जागरुक हो और समय समय पर दवाई का भी प्रयोग करें। इस मौके पर राम विनोद, रामसेवक प्रधानाचार्य विनीता पांडे, राघवेंद्र, आंचल सिंह ,मीनाक्षी आदि शिक्षक मौजूद रहे ।