हलधरपुर। क्षेत्र के पहसा बाजार में बृहस्पतिवार की रात में दो गुमटियों के ताले तोड़ कर चोर हजारों रुपयों के सामान चुरा ले गए। क्षेत्र के छत्तरपुर गांव निवासी पंकज गुप्ता पहसा बाजार में गुमटी में जनरल सामानों की दुकान करता है। रोज की तरह वह गुरुवार को दुकान बंद कर घर चला गया। रात में चोरों ने उसकी गुमटी का पटरा उखाड़ कर आठ हजार रुपये नकद और चार हजार के सामान चुरा लिया। इसी गांव के सत्येंद्र शर्मा की बाल काटने की दुकान भी बगल की गुमटी में है। चोरों ने उसकी भी गुमटी का पटरा उखाड़ दिया और छह सौ रुपये नगद तथा एक हजार दो सौ रुपयों की मशीन भी चुरा ले गए। दोनों दुकानदारों ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।