सूरजपुर (मऊ)। दोहरीघाट नगर पंचायत द्वारा चिह्नित बूचड़खाने की जमीन पर शौचालय का निर्माण कराए जाने पर लोगों ने निर्माण कार्य का विरोध जताया। इसकी जनाकारी मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष वेदाना सोनकर ने बूचड़खाने की जमीन पर हो रहे शौचालय निर्माण को रूकवा दिया। इस संबंध में अध्यक्ष का कहना था कि लोगों की मांग को देखते हुए बूचड़खाने की जगह शौचालय का निर्माण बंद करा दिया गया है।