सूरजपुर। पूर्व प्रधानाचार्य तथा समाजसेवी स्व. सूर्यदेव राय की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को गौतम पब्लिक स्कूल के प्रांगण में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि स्व. सूर्यदेव राय पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने और पिछड़ों, दलितों, गरीबों, शोषितों के सच्चे मसीहा थे। वे हमेेशा उनके हक हुकूक के लिए लड़ते रहे। उनके अधूरे कार्यों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य गंगाधर राय, इंद्रदेव राय, हरिनरायन राय, प्रधान प्रतिनिधि भागवत राय, पूर्व शिक्षक मुहम्मद अली, रमाशंकर राय आदि शामिल रहे।