मऊ। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में शुक्रवार को प्रथम पाली में संस्कृत की तथा दूसरी पाली में अरबी के साथ कन्नड़ की परीक्षा हुई। जिसमें संस्कृत के लिए पंजीकृत 6297 परीक्षार्थियों में से 1192 ने परीक्षा छोड़ दी। इस दौरान पांच हजार एक सौ पांच छात्रों ने परीक्षा दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीपी सिंह ने बताया कि दूसरी पाली में कन्नड़ और अरबी की परीक्षा थी। इसमें कन्नड़ के लिए पंजीकृत दो में एक भी परीक्षार्थी उपस्थित नहीं हुए। अरबी के लिए पंजीकृत छह में से सभी छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया।