मऊ।भारत स्वाभिमान और युवा भारत के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर के शुभारंभ पर घोसी तहसील के कटिहारी गांव में योग जागरण, नशा मुक्ति एवम् स्वच्छता रैली निकाल कर लोगों को योग शिविर के लिए आमंत्रित किया गया । गुरुवार को निकाली गई रैली कटिहारी गांव के 14 मोहल्लों से होती हुई आस पास के गांव तक गई । योग शिविर के पूर्व निकली रैली में प्राथमिक विद्यालय एवम् जूनियर हाई स्कूल के बच्चों ने भाग लिया । इस दौरान पूरा गांव करो योग, रहो निरोग, स्वस्थ भारत - स्वच्छ भारत , समृद्ध भारत , एक दो एक दो - बीड़ी सिगरेट छोड़ दो , अब हमने ये ठाना है , गांव को नशा मुक्त बनाना है जैसे नारों से गूंज गया ।शुक्रवार की सुबह 5 बजे से प्राथमिक विद्यालय कटिहारी में सुबह 5 बजे से योग शिविर का शुभारंभ किया जाएगा। जिसमे योग शिक्षक बृज मोहन द्वारा लोगों को योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा । इस रैली में मुख्य रूप से अरविंद कुमार आर्य प्रधानाचार्य प्राथमिक विद्यालय कटिहारी ,तरुण यादव,विजय भाष्कर,संतोष शाही प्रधान,विनोद यादव,गजाधर यादव,चंद्रिका राम,सगीर,कुबेर मौर्या,रामनाथ यादव आदि लोग मौजूद रहे।