फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरौनी गांव में मनबढ़ों ने उखाड़ दिया खडंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के नरौनी गांव में खड़ंजे को मनबढ़ों ने उखाड़ दिया। डीएम ने खड़ंजा उखाड़ने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कराने का निर्देश उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना को दिया है। एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर खड़जा उखाड़ने का आरोप लगाते हुए खड़ंजा फिर लगवाने की गुहार लगाई है। नरौनी निवासी लोरिक यादव ने प्रार्थना पत्र में गांव के एक पक्ष को आरोपित करते हुए बताया कि गांव मेें आवागमन के लिए एक दशक पूर्व खड़जा का निर्माण कराया गया था। जिसे गांव के कुछ लोगों ने आपसी विवाद के चलते खड़जे को उखाड़कर फेंक दिया। शिकायतकर्ता की शिकायत पर डीएम ने मामले की जांच की जिम्मेदारी एसडीएम अनूप कुमार को देते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें