फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन कब्जा किए जाने पर परिवार बैठा धरने पर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मऊ। मधुबन तहसील क्षेत्र के सिसवां गांव निवासी श्रवण कुमार जमीन पर हुए अवैध कब्जे के विरोध में परिवार संग बुधवार को जिला मुख्यालय पर धरने पर बैठा। उसने बताया कि गांव के कुछ दबंगों ने उसकी जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया है। इसके लिए वह अधिकारियों के यहां उचित कार्रवाई के लिए बहुत भाग दौड़ की। लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो वह क्षुब्ध होकर बुधवार को परिवार के साथ धरने पर बैठ गया। ज्ञापन में पीड़ित ने डीएम को बताया कि बैनामे की जमीन पर कुछ लोग मकान का निर्माण नहीं करने दें रहे हैं। पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्र पर कोई विचार नहीं हुआ, जिसके कारण हम लोग आमरण अनशन करने के लिए मजबूर हैं। पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर ध्यान देते हुए जिलाधिकारी ने मामले के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के कर्मचारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें