मऊ। भारत सरकार की संस्था पेट्रोलियम कंजर्वेशन रिसर्च एसोसिएशन के तत्वराधान में शनिवार को संरक्षण क्षमता महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को अलग अलग तरीके से फ्यूल बचाने की जानकारी दी गई। इस दौरान नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अशोक सिंह ने कहा कि ईधन संरक्षण हम सबका कर्तव्य है। इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंधक सुनीत कुमार सोनकर ने कहा कि ईधन की बचत कर हम अतिरिक्त खर्च से बच सकते हैं। उन्होंने आग लगने की दशा में गैस सिलेंडर को भीगे कंबल से सिलेंडर को ढकने के बारे में विस्तार से बताया। अभय बंधु ईंडेन के के अजीत सिंह ने फ्यूल बचाने की विधि पर प्रकाश डाला। सत्यम कुमार ने आए हुए लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान सचिंद्र सिंह, सौरभ बरनवाल, डा. रत्नेश सिंह, अविनाश गुप्ता, अवधेश कुमार, शैलेश वर्मा, अच्छेलाल, देवेंद्र आदि रहे।