फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वागत के साथ कराया दायित्व बोध

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। स्थानीय पार्टी इकाई की तरफ से रविवार को दोहरीघाट बाजार में कार्यक्रम का आयोजन कर नवनिर्वाचित चेयर मैन और पार्टी के सभासदों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में शामिल पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित चेयरमैन और सदस्यों को बधाइयां दी। साथ ही जनता का अभार जताया। कार्यक्रम में भाजपा गोरखपुर मंडल के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला ने संबोधित किया। बोले दोहरीघाट की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है। ऐसे में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जनता के भरोसे पर खरा उतरना होगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज की तारीख में कार्यकरर्ता पार्टी के दर्पण है, उनके कार्यो से ही पार्टी के सिद्घांतो और कार्यो का मुल्यांकन होगा। नव निर्वाचित चेयरमैन जोगी सोनकर ने बोला कि हम संगठन को आश्वस्त करते हैं, कि संगठन के मूल्यों से बड़ा कुछ नहीं । ऐसे में पार्टी के मूल्यों की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, अखिलेश, संतोष राय, जोगी सोनकर, गुलाब गुप्ता, सविता वर्मा, विकाश वर्मा, रामदिन पांडेय, विनय कुमार, पंकज कुमार, आशीष शर्मा, नागेंद्र सिंह लालचंद चैहान आदि लोग उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें