फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों छात्राओं ने साफ सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसेना। क्षेत्र के चिरैयाकोट स्थित रामनवल सिंह स्मारक पीजी कालेज का राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय सामान्य शिविर का आयोजन किया गया। छात्र छात्राओं ने सिरसा गांव के हरिजन बस्ती में साफ सफाई कर स्वच्छता से रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान ओमकार सिंह ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान ओमकार सिंह ने कहा कि शहर से लेकर गांवों तक वातावरण प्रदूषित होने से जन-जन में हो रही तरह तरह की बीमारियों से बचने के लिए खुले में शौच की प्रवृत्ति को त्यागना होगा। क्योंकि स्वच्छता से ही स्वच्छ भारत का सपना साकार हो सकता है । इस मौके पर महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.चंद्रभान सिंह, डॉ. हरिकेश सिंह, डॉ. विजय कुमार चौबे, डॉ.राजेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें