मुहम्मदाबाद गोहना। सिद्ध महापुरुषों की तपस्थली उदासीन संगत ऋषि आश्रम जमीन बरामदपुर मोहल्ले में परम तपस्वी बाबा अलख नारायण राम, बाबा विष्णु प्रकाश जी, श्रीकृष्ण दास, बाबा प्रेमदास, बाबा रामदेव दास आदि की पुण्य स्मृति में श्रीगुरु पर्व महोत्सव को लेकर बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 11 सितंबर से प्रारंभ होकर 16 सितंबर तक आयोजन होगा। इसमें आश्रम के महंत सत्यनाम दास जी महाराज ने बताया कि 11 सितंबर को हवन-पूजन एवं 15 सितंबर को ध्वज पूजन तथा भंडारा एवं धार्मिक कार्यक्रम होंगे। वहीं 16 सितंबर को प्रसाद वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। बैठक में बाबा कोठारी दास, बाबा मनोहर दास, बाबा अयोध्या दास, रामजी, अंकित कुमार, प्रदीप कुमार, अशोक कश्यप, आशीष कुमार, आशीष अग्रवाल, बनवारी सोनकर, राजेश जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।ब्यूरो