फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके में रह रही विवाहिता ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के कपड़ियाडीह गांव में शुक्रवार की रात मायके में रह रही एक विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न की प्रताड़ना से ऊबकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मोबाइल पर लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और तहरीर दी। घोसी कोतवाली क्षेत्र के कपड़ियाडीह गांव निवासी रानी गोड़ पुत्री दशरथ की शादी आजमगढ़ जनपद के बनकट गांव निवासी अमित पुत्र शिवनाथ के साथ 31 दिसंबर 2016 को हुई थी। एक महीना ससुराल में रहने के बाद वह दहेज के ताने से ऊबकर अपने मायके चली आई। बाद में किसी प्रकार समझाने-बुझाने के बाद फिर वह विदा होकर ससुराल चली गई। लेकिन कुछ ही दिन बाद वह फिर से वापस मायके चली आई। इसका पति अमित बाहर रहकर कोई नौकरी करता है। शुक्रवार की रात इसके मोबाइल पर इसके ससुराल पक्ष के लोगों ने फोन करके फिर से दहेज आदि की मांग को लेकर प्रताड़ित किया। इससे वह क्षुब्ध होकर अपने कमरे में पंखे से फांसी का फंदा बनाकर झूल गई। घटना की जानकारी मायके पक्ष के लोगों को सुबह तब हुई जब वह उसके कमरे में गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें