मऊ। कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को किशोरी के संग छेड़खानी करना काफी महंगा पड़ा। इस दौरान किशोरी के शोर मचाने पर जब परिवार के लोग ने युवक को घेरा तो युवक ने खुद का बचाव करने के लिए 100 डायल पर फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस सच्चाई जानने के बाद फोन करने वाले युवक को दबोचकर थाने ले गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस युवक को थाने पर बैठाई थी।