फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

160 भाजपा जनों ने कराया रक्त परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर शनिवार को जिला अस्पताल सहित कई अस्पतालों पर भाजपा जनों ने खून की जांच कराई। भाजपा के नगर अध्यक्ष महेंद्र मद्धेशिया के नेतृत्व में जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में 100 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्त परीक्षण कराया। महेंद्र ने बताया कि पार्टी के दिशा निर्देशों के अनुसार रक्त परीक्षण कराने वाले सभी लोगों का ब्लड ग्रुप सहित एक डायरी में अंकित किया जाएगा। नौ अगस्त को भारी संख्या में कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे। इस प्रकार लगभग सभी ग्रुपों के रक्त ब्लड बैंक में संकलित हो जाएंगे। इससे जरूरतमंदों को समय से अपेक्षित ग्रुप के रक्त सुलभ होगें। रक्त परीक्षण कराने वाले में प्रमुख रूप से सुनील यादव , जलज सिंह, मदन देववंशी , राजेश भारद्वाज, विनोद गुप्ता , रमेश मौर्य , नितिन राजभर संजय पांडेय आदि रहे। उधर भाजपा परदहां मण्डल के 60 कार्यकर्ताओं ने रक्त परीक्षण कराया। रक्त परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परदहां पर शिविर लगाया था। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता और कार्यक्रम संयोजक भगत सिंह ने सबसे पहले अपना रक्त परीक्षण करवाया । मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर पं. दीनदयाल के सपनों को साकार करने के लिए पार्टी द्वारा पुरे प्रदेश में 9 अगस्त को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया हैं । इसी को लेकर शनिवार को 60 भाजपा कार्यकर्ताओ ने अपना रक्त परीक्षण कराया । रक्त परीक्षण लैब टेक्नीशियन प्रमोद कुमार और प्रयोग शाला सहायक सुरेश राम ने किया। रक्त परीक्षण कराने वालो में बबीता कुमारी, रमावती सिंह, सोमप्रकाश मिश्र, अरुण पाण्डेय, प्रभुनाथ चौहान, योगेंद्र यादव,आनंद सिंह, अमित पाण्डेय, विनय कुमार, आनंद कुमार, आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें