फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: इंस्पायर अवॉर्ड के लिए 70 स्कूलों ने किया आवेदन, सरकारी शिक्षकों वेतन रोकने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के माध्यमिक, बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में छठी से 10वीं कक्षा में विज्ञान विषय में रुचि रखने वाले मेधावी छात्र छात्राओं के लिए इंस्पायर अवॉर्ड योजना के लिए निर्धारित समय सीमा में 12 दिन शेष हैं। लेकिन अभी तक 70 विद्यालयों के 200 छात्र-छात्राओं ने ही आवेदन किया है। जबकि जिले में 900 से अधिक विद्यालय हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने आवेदन न कराने वाले विद्यालयों के शिक्षकों का वेतन रोकने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिले में 17 राजकीय माध्यमिक विद्यालय, 67 सहायता प्राप्त, 436 मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं। इसके साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध 442 उच्च प्राथमिक विद्यालय और सीबीएसई, आईसीएसई से संबद्ध विद्यालय संचालित हैं। केंद्र सरकार की तरफ से विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तहत कक्षा छह से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों के लिए इंस्पायर अवॉर्ड योजना शुरू की गई है। पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों का चयन होने पर 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। मंडल, राज्यस्तरीय और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विदेश यात्रा का भी अवसर मिलता है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2024 निर्धारित है। जिले से अधिक से अधिक आवेदन कराने के लिए विभाग की तरफ से ब्लॉकवार नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। लेकिन विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक छात्र छात्राओं का पंजीकरण कराने में रुचि ही नहीं ले रहे हैं। अभी तक पोर्टल पर 36 माध्यमिक विद्यालय और 34 बेसिक सहित 70 विद्यालयों के 200 छात्र छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन ही किया है। समय सीमा में 12 दिन ही शेष हैं। योजना की समीक्षा में स्कूलों की लापरवाही मिली है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राजकीय, सहायता प्राप्त विद्यालयों में तैनात शिक्षकों और प्रधानाचार्यो का वेतन रोकने का आदेश दिया है। साथ बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पत्र जारी किया है।



इंस्पायर अवॉर्ड योजना के तहत पंजीकरण करने की प्रक्रिया चल रही है। जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों को दिशा निर्देश दिया गया है। लापरवाह प्रधानाचार्यों और शिक्षकों का वेतन रोकने की चेतावनी दी गई है। साथ ही नोडल अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।-रमेश कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें