दुबारी। मधुबन तहसील क्षेत्र के धर्मपुर बिशुनपुर के नयी बस्ती के कटान पीड़ितों की समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है। लोगों ने आला अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपा लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। क्षेत्र के धर्मपुर बिशुनपुर के नयी बस्ती के कटान पीडितों के लिए तहसील प्रशासन द्वारा जूनियर विद्यालय टाड़ी धर्मपुर बिशुनपुर को सुरक्षित किया गया है। कटान पीडितों की मानें तो विद्यालय चलने के दौरान एक कमरा में रहने से काफी परेशानी हो रही है। एकही कक्ष में 12 परिवार के लोगों का रहना पड़ रहा है। तहसील प्रशासन द्वारा जमीन आवंटित किया जाए। इस संबंध में कटान पीड़ित भरत चौहान, रामकृपाल, राजेंद्र चौहान, रुदल का कहना था कि विद्यालय के संचालन के समय एक कमरे में 12 परिवार के 70 लोगों को एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा है। आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। संवाद