मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोल्हुआ खास गांव से पुलिस ने मिट्टी खनन में लगे सात ट्रैक्टर-ट्राॅली और एक जेसीबी सीज कर दिया। मामला बुधवार की अलसुबह की है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उनके नेतृत्व में पुलिस टीम कोल्हुआ खास गांव में पहुंची। वहां बिना अनुमति के मिट्टी खनन किया जा रहा था। वहां सात-ट्रैक्टर ट्राली और मिट्टी खनन कर रहे जेसीबी से कागजात मांगे। नहीं दिखाने पर सभी वाहनों को सीज करके थाने में खड़ा कराया गया है।