फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 6.50 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन दिलाने के नाम पर 6.50 लाख रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने बुधवार की शाम राजेश कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के खैराबाद निवासी जीवधन राम का आरोप है कि राजेश ने वर्ष 2011 में दो बार में पैसा लिया। न जमीन दिलाई न पैसा लौटाया। प्राथमिकी के अनुसार एक बीघे जमीन रजिस्ट्री करने के लिए राजेश कुमार ने 3.50 लाख रुपये लिया था। तीन माह बाद वो अपनी पत्नी ज्ञानती देवी और बेटे विकास कुमार और अशोक कुमार के साथ घर पहुंचा और तीन लाख रुपये लेकर गया। बोला कि और पैसा नहीं देने पर जमीन रजिस्ट्री नहीं करेगा। कई माह बीत गए लेकिन उसने जमीन नहीं दी। पैसा मांगने पर आज कल करते करते 15 साल बीत गए। एक बार उसने दो लाख रुपये का चेक दिया, लेकिन उस खाते पैसा नहीं होने से चेक बाउंस हो गया। अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें