फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन में मिले 65 टीबी के मरीज, इलाज शुरू

विज्ञापन
क्षय रोगी खोजी अभियान के तहत नगर में भ्रमण कर लोगों से जानकारी लेते जिला क्षय रोग अधिकारी डा.एसपी ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जनपद में नौ मार्च से चल रहे सक्रिय क्षय रोगी खोजी अभियान के तहत जिले भर से अब तक 65 क्षय रोगियों का चिह्नीकरण कर उनका इलाज शुरू किया गया है। जिले भर में अबतक कुल 2,47,056 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ एसपी अग्रवाल ने बताया कि जिले में सक्रिय टीबी रोगी खोजी अभियान के कुल आबादी के 20 फीसदी के 2.47 लाख लोगों के स्क्रीनिंग के पश्चात टीबी के संभावित 1,241 लोगों के बलगम (स्पुटम) की जाँच की गई और 41 संदिग्ध रोगियों के एक्सरे के मध्यम से परीक्षण किया गया। जिसमें 65 नये सक्रिय टीबी के मरीज मिले, जिनका तुरंत उपचार शुरू कर दिया गया है। टीबी की जांच के लिए जनपद में उच्च तकनीक युक्त दो सीबीनॉट मशीनें उपलब्ध हैं, जो एक राजकीय टीबी क्लीनिक में तथा दूसरी सीएचसी घोसी में कार्य कर रही हैं। वहीं रजिस्टर्ड मरीजों को निक्षय पोषण योजना के तहत खाते में 500 रुपये प्रति माह पौष्टिक आहार के लिये दिया जाता है। डीपीपीएमसी जयदेश यादव ने बताया कि जिले में चल रहे सक्रिय टीबी रोगी खोजी अभियान के तहत पूरे जिले के मलिन बस्तियों, ईट भट्टा, सीलन भरी जगहों बुनकर आबादी के बीच जाकर इस अभियान को चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें