फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6319 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पीईटी परीक्षा

विज्ञापन
पी ई टी की परीक्षा के दौरान नगर के डीसीएसके पीजी कालेज में परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र चेक करते - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा तथा सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में हुई। परीक्षा में 19920 के मुकाबले 13601 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि 6319 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए जिले को सात सेक्टर में बांटा गया था। पीईटी के लिए नगर स्थित डीसीएसके पीजी कालेज, सोनीधापा बालिका इंटर कालेज, मुस्लिम इंटर कालेज, डीएवी बालिका इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, तालीमुद्दीन इंटर कालेज सहित 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा केंद्रों को सात सेक्टरों में बांटा गया था। पहली पाली पूर्वाह्न 10 बजे से 12 बजे तथा दूसरी पाली अपराह्न तीन से पांच बजे तक हुई। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टेटिक सहित कुल 26 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी। 500 से अधिक अभ्यर्थियों वाले परीक्षा केंद्र पर दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। चार स्टेटिक तथा चार सेक्टर मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे गए थे। पहली पाली में पंजीकृत 9960 के मुकाबले 6712 जबकि दूसरी पाली में 9960 के मुकाबले 6889 अभ्यर्थी शामिल हुए। पीईटी को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह का माहौल रहा। परीक्षा कक्ष से बाहर आए अभ्यर्थियों के चेहरे पर आत्मविश्वास झलक रहा था। इस संबंध में कृष्ण कुमार सिंह का कहना था कि पेपर अच्छा हुआ है। पेपर सरल रहा। अतुल सिंह का कहना था कि पेपर शानदार हुआ है। उच्च स्कोर रहेगा। प्रियंवदा मिश्रा का कहना था कि तैयारी के अनुरुप पेपर रहा। रिसिता यादव का कहना था कि पेपर शानदार रहा।

पी ई टी की परीक्षा के दौरान नगर के डीसीएसके पीजी कालेज में परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र चेक करते- फोटो : MAU

नगर के सोनीधापा इंटर कालेज परीक्षा केंद्र से पी ई टी की परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी।सं?- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें