फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6160 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा सोमवार को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान, इंटर शिक्षा शास्त्र तथा तर्क शास्त्र की परीक्षा हुई। दोनों परीक्षाओं में कुल 6160 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 126 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सोमवार को प्रथम पाली की परीक्षा में हाईस्कूल विज्ञान में पंजीकृत 43727 परीक्षार्थी रहे। जिसमें 39076 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 4647 ने परीक्षा छोड़ी। वहीं इंटर शिक्षाशास्त्र, व तर्कशास्त्र में 1509 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। जिसमेेें 1307 परीक्षार्थी शामिल हुए। 202 ने परीक्षा नहीं दी। परीक्षा शुरू होने के पूर्व ही परीक्षा केंद्रों पर कोविड प्रोटोकाल के तहत परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में भेजा गया। परीक्षा में नकल रोकने के लिए चार सचल दस्ते चक्रमण करते रहे। परीक्षा केंद्रों को 31 सेक्टरों में बांटा गया था। प्रत्येक सेक्टर में एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, चार जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों की मानीटरिंग करते रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती रही। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रुम से बेवकास्टिग के माध्यम से अधिकारी, कर्मचारी परीक्षा केंद्रों पर नजर रख रहे थे। शिक्षा विभाग तथा जिला प्रशासन की तमाम सख्ती के बाद भी कई परीक्षा केंद्रों पर नकलमाफिया सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें