फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारणों से दो मड़ई में लगी आग, हजारों की क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोलनापुर के मिश्रौली पुरवा में गुरुवार की रात पशुओं के लिए बनाई दो मड़ई में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें मड़ई में रखा हजारों रूपये का सामान जलकर राख हो गया। आगलगी की इस घटना के संबंध में पीड़ित ने दो लोगों को आरोपित करते हुए थाने में तहरीर दी। मोलनापुरा के मिश्रौली पुरा निवासी राजेंद्र प्रसाद पुत्र स्व. रामसेवक ने बताया कि मवेशियों के लिए घर से कुछ दूरी पर दो मड़ई बनवाया है। जहां उसके द्वारा मवेशी बांधे जाते है। गुरुवार की रात 11 बजे अज्ञात कारणों से दोनों मड़ई में आग लग गई। आग लगने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक आग में सब कुछ सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि आगलगी की इस घटना में करीब 10 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना के संबंध में पीड़ित ने गांव के दो लोगों को आरोपित करते हुए थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें