फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा विद्युत कर्मियों ने सौंपा तीन सूत्रीय ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला। क्षेत्र के बाबा थानीदास स्थित धर्मशाला में संविदा विद्युत कर्मियों की बैठक हुई। दस माह से मानदेय का भुगतान नहीं होने से नाराज विद्युत संविदा कर्मियों ने रविवार को विद्युत वितरण खण्ड तृतीय घोसी को तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। संविदा कर्मियों ने 18 मार्च 2019 से पूर्ण कार्य बहिष्कार की लिखित सूचना अधिशाषी अभियंता घोसी को दी। बैठक में आंदोलित विद्युत संविदा कर्मियों ने कहा कि आगामी त्यौहार की दुहाई देते हुए मानदेय के लिए अधिकारियों से देने की गुहार लगायी गई। लेकिन अधिकारी टाल मटोल करते रहे। बैठक में शामिल सूरजपुर, दोहरीघाट, टेसुपार, कोरौली, सिपाह इब्राहिमाबाद, मांदी सिपाह, नदवासराय, घोसी, बड़ागाँव, पाण्डेयपार, पम्पकैनाल सहित दस विद्युत उपकेंद्रों के कुल 81 संविदा कर्मियों ने कहा कि विभागीय अधिकारियों की उत्पीड़नात्मक कार्रवाई से नाराज विद्युत कर्मियों ने कहा कि 18 मार्च 2019 से वे पूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि उन्हें जल्द सम्पूर्ण बकाए मानदेय का भुगतान, कार्यदायी संस्था या बाह्य एजेंसी द्वारा परिचय पत्र उपलब्ध जाए। तीनों मांगें पूरी होने पर ही अपने विद्युत उपकेंद्र पर लाटेंगे और काम करेंगे। इस संबंध में आंदोलित कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खंडीय कार्यालय, मुख्य अभियंता विद्युत वितरण पावर कारपोरेशन आजमगढ़, पुलिस अधीक्षक को मेल व अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड तृतीय घोसी को ज्ञापन दिया। इस अवसर पर आजाद, राजेन्द्र वर्मा, हरिकेश तिवारी, सुरेंद्र, रामाश्रय, भुल्लर, लोरिक यादव, सुरेश सिंह, गुलाब, विवेक कुमार सहित काफी संविदा विद्युत कर्मी उपस्थित रहे।इस संबंध में विद्युत वितरण खण्ड तृतीय अधिशासी अभीयन्ता डीडी शर्मा ने ठेकेदार व संविदाकर्मियों को दोषी बताते हुए अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लिया।जबकि नेशनल कंपनी के पेटी कांट्रेक्टर ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा भुगतान मिलने पर ही संविदाकर्मियों के मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा अन्यथा नियमत: एक महीने का मानदेय अपने पास से देंगे। उधर अवर अभियंता रविंद्र यादव का कहना है कि पोर्टल पर नाम नहीं चढ़ने से भुगतान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें